shiv chalisa

कविता : भावनाओं का अपलोड

तरसेम कौर
डिलीट होती जा रही 
भावनाओं और संवेदनाओं
का बैकअप शायद 
किसी ने भी नहीं रखा है
 
जीवन की स्क्रीन से 
धीरे-धीरे इरेस होती जा रही
संवेदनाओं को रिस्टोर 
करना शायद अब
नामुमकिन-सा ही लगता है
 
रूप बदलता जा रहा है 
और बिखरी पड़ी मिलती हैं
जीवन की स्क्रीन के एक कोने में
 
इश्क ने 
डेटिंग का रूप ले लिया है
और नाराजगी ने 
क्रोध का चोला पहन लिया है
 
मां की ममता तो है 
पर बच्चों में आज्ञाकारिता, 
सम्मान, डर, लिहाज, धैर्य नहीं दिखते
मॉम यू जस्ट चिल्ल...
 
इश्क भी वही बचा है 
जो कभी परवान नहीं चढ़ा
आज की इश्कबाजी 
बीएफ और जीएफ के चक्कर में खो गई है
 
पॉकेटमनी अब पापा से 
जि‍द करके मांगनी नहीं पड़ती
क्यूंकि एटीएम कार्ड ने 
पापा की जगह ले ली है
 
अब मम्मी पापा को 
फि‍क्र नहीं होती बच्चे की
व्हाट्सअप से कनेक्ट 
जो रहते हैं अब हरदम
 
पापा को अब चिंता नहीं होती 
बच्चा देर से आए 
क्यूंकि पापा के स्कूटर की जगह 
ओला और उबर कैब्स ने ले ली है
 
नई भावनाओं और संवेदनाओं को
बनाने की जरूरत है नए-नए एप्स की तरह
ताकि उनको अपने जीवन की स्क्रीन पर
हम फिर से अपलोड कर सकें..!!
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

Rangpanchami Recipes: रंगों के पर्व रंगपंचमी की खास रंगबिरंगी रेसिपीज

अगला लेख