Hanuman Chalisa

कविता : किसे कहते हैं इमारत ?

देवेन्द्र सोनी
ईंटा, रेत, सीमेंट और लोहे के
सम्मिश्रण से बने 
बहुमंजिला भवन को ही 
कहते हैं न हम इमारत !
जिसे बनाता है मानव।
 
जी हां, यही है इमारत
जो देती है मान, सम्मान और पैसा
बनाती है वैभवशाली 
मालिक को अपने।
 
ऐतिहासिक और धरोहर भी
होती हैं ये इमारतें।
इनके रंग-रोगन और रख-रखाव का
रखा जाता है पूरा-पूरा ध्यान भी।
 
पर इससे इतर एक इमारत 
होती है और भी
जिसकी रचना करते हैं -
स्वयं करुणानिधान 
स्त्री और पुरुष के मेल से।
 
यही वह शाश्वत इमारत है
जहां से चलता है 
जीवन-मरण का विधान 
सृष्टि के रहने तक।
 
जरूरी है इस इमारत का भी
समय-समय पर 
रंग-रोगन और रख-रखाव
जो होता है हमारे गुण-अवगुण से।
 
ये गुण-अवगुण ही करते हैं तय
इस इमारत का वो मूल्य 
जिससे बनती-बिगड़ती है
जिंदगी हमारी और 
देना पड़ता है फिर हिसाब
जन्म-जन्मांतर तक 
कहलाता है जो प्रारब्ध हमारा।
 
समझें इसे और करें अपनी
ईश्वर प्रदत्त इमारत का 
सद्कर्म और सद्गुणों से
रख-रखाव, ताकि
महफूज और सुवासि‍त हो सके
जीवन हमारा कई-कई जन्मों तक।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख