Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : मदद के पंख कैसे जलते...

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
दु:ख की परिभाषा
 
भूखे से पूछो 
या जिनके पास पैसा नहीं हो 
उससे पूछो 
अस्पताल में बीमार के परिजन से पूछो 
बच्चों की फीस भरने का इंतजाम करने वालों से पूछो 
लड़की की शादी के लिए इंतजाम करने वालों से पूछो। 
 
जब ऐसे इंतजाम सर पर आ खड़े हो 
कविताएं अपनी खोल में जा दुबकती हैं
मैदानी मुकाबले किताबी अक्षरों में 
हो जाती बेसुध 
मदद की कविता जब अपनों से गुहार करती 
तब मदद के पंख या तो जल जाते या फिर कट जाते। 
 
क्या ताउम्र तक इंसान ऋणी के रोग से 
पीड़ित होता है 
हां, होता है ये सच है 
क्योंकि सच हमेशा कड़वा और सच होता 
अपने भी मुंह मोड़ लेते।
 
ये भी सच है कि इंसान के पास 
पैसा होना चाहिए 
तो पूछ-परख होती है
पैसा है तो इंसान की पूछ-परख 
नहीं तो मददगार पहले ही भिखारी का भेष 
पहनकर घूमते
पैसा है तो आपकी वखत 
नहीं तो रिश्ते भी बैसाखियों पर टिक जाते।
 
दुनिया में इंसान ने अपनी राह 
स्वयं को चुनना 
सलाह सबकी मगर करना मन की 
नहीं तो कर्ज की गर्त में। 
 
दु:खों से खुशियों को निकलते किसी ने 
आज तक नहीं देखा 
भाग्य के ख्वाब बस सपनों तक ही 
सीमित। 
 
क्योंकि कर्ज देना स्वयं को देना है 
और उधार मांगते वक्त
लोग आपसे भी गरीब 
बन जाते हैं।
 
बस सोच ये रखना 
जितनी चादर उतने पांव 
पसारना।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख