Dharma Sangrah

कविता: हाय ! खोखली तालियां...

डॉ. निशा माथुर
अलसवेरे ढोलक की थाप, नौबत बधाइयां
सुरों की सप्तक संग, संगीत में रुबाइयां
किन्नरों की किस्मत में, कैसी ये रुसवाइयां
नित-नित स्वांग रचाते, हाय बजाते तालियां
हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां।
 
बिन ब्याहे कुमकुम टीका, सोलह श्रृंगारियां 
तन अधूरा, मन अधूरा, ना बजती शहनाइयां
दामन में आशीर्वाद की, भरते गोद भराइयां
ललना जनम लिए तो, वारी-वारी बलहारियां
हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां।
 
ना कोई अपना संगी-साथी, ना रिश्तेदारियां
छोटी-सी खोली में, तन्हा जीवन की तन्हाइयां
कदम-कदम पे ठोकरें, औ समाज की गालियां
खुद का वजूद ढूंढते, उफ कैसी लाचारियां
हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां।
 
छीनी खुशी, छीने सपने, क्या थीं गुस्ताखियां
हो दरवेष, स्वांगी भेष, किससे कैसी यारियां
कुदरत के अभिशाप पे, हाय प्रभु से दुहाइयां
किन्नर जनम कभी ना दीजे, ना दीजे तालियां 
हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

ढेबरी से बल्ब तक का सफर और बिजली का पहला झटका

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

अगला लेख