कदम मिलाकर चलना होगा : अटल बिहारी वाजपेयी की कविता

Webdunia
बाधाएं आती हैं आएं
घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
 
पांवों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
 
निज हाथों से हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा।
 
कदम मिलाकर चलना होगा।
 
हास्य-रुदन में, तूफानों में,
अमर असंख्यक बलिदानों में,
 
उद्यानों में, वीरानों में,
अपमानों में, सम्मानों में,
 
उन्नत मस्तक, उभरा सीना,
पीड़ाओं में पलना होगा!
 
कदम मिलाकर चलना होगा।
 
उजियारे में, अंधकार में,
कल कछार में, बीच धार में,
 
घोर घृणा में, पूत प्यार में,
क्षणिक जीत में, दीर्घ हार में,
 
जीवन के शत-शत आकर्षक,
अरमानों को दलना होगा।
 
कदम मिलाकर चलना होगा।
 
सम्मुख फैला अमर ध्‍येय पथ,
प्रगति चिरन्तन कैसा इति अथ,
 
सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ,
असफल, सफल समान मनोरथ,
 
सब कुछ देकर कुछ न मांगते,
पावस बनकर ढलना होगा।
 
कदम मिलाकर चलना होगा।
 
कुश कांटों से सज्जित जीवन,
प्रखर प्यार से वञ्चित यौवन,
 
नीरवता से मुखरित मधुवन,
पर-ह‍ति अर्पित अपना तन-मन,
 
जीवन को शत-शत आहुति में,
जलना होगा, गलना होगा।
 
कदम मिलाकर चलना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

अगला लेख