Hanuman Chalisa

होली गीत : होली की 2 कविताएं...

शम्भू नाथ
फागुन : रंग-गुलाल भरी पिचकारी


 
फागुन लाग अंग फड़कत है, 
खेलन आयो होली रे। 
रंग-गुलाल भरी पिचकारी, 
भिगा दियो मेरी चोली रे।
 
पकड़ कलाई मेरी मरोड़ी, 
रगड़ दियो दोनों गाल। 
रंग-बिरंगी हो गई मैं तो, 
कियो बुरा ये हाल। 
 
सखी-सहेली मिल करके अब, 
करती जोरा-जोरी रे। 
रंग-गुलाल भरी पिचकारी, 
भिगा दियो मेरी चोली रे।
 
उधर लड़कों की टोली आई, 
हो गई उनसे भेंट। 
इधर-उधर सखिया सब भागी, 
एक ने लिया चहेट।
 
पाय अकेले कहन लगा कि, 
रगडूंगा आज हे गोरी रे।
रंग-गुलाल भरी पिचकारी, 
भिगा दियो मेरी चोली रे। 
 
***** 
 
 

मोहे मत मारो ननद पिचकारी...
 

 
मोहे मत मारो ननद पिचकारी
देखात नहीं तुमका है पांव भारी 
सर्दी लग जाए बुखार आय जाए  
पकड़ लेगी मोहे तगड़ी बीमारी।  
 
पेट में लल्ला डोल रहा है  
बुआ-बुआ तोहे बोल रहा है
जल्दी से आएगी लल्ले की बारी  
सर्दी लग जाए बुखार आय जाए 
पकड़ लेगी मोहे तगड़ी बीमारी।
 
जाय दुवारे उधम मचाओ 
मान जाओ रानी हमें न सताओ  
जवानी में ज्यादा न काटो तरकारी 
सर्दी लग जाए बुखार आय जाए  
पकड़ लेगी मोहे तगड़ी बीमारी। 
 
तुम्हरे भइया से जल्दी बोलूंगी  
तुम्हरा रिश्ता जल्दी जोडूंगी 
सजाओगी ससुरे में जाय फुलवारी
सर्दी लग जाए बुखार आय जाए  
पकड़ लेगी मोहे तगड़ी बीमारी। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख