होली के रंग-बिरंगे दोहे : मन के रंग हज़ार

Webdunia
-सतपाल ख़याल
 
रंग न छूटे प्रेम का, लगे जो पहली बार,
धोने से दूना बढ़े, बढ़ती रहे खुमार।
 
पल-पल बदले रूप को, मन के रंग हज़ार,
इक पल डूबा शोक में, इक पल उमड़ा प्यार।
 
राधा नाची झूम के, भीगे नंदगोपाल,
प्रेम की इस बौछार में, उड़ता रहा गुलाल।
 
कहीं विरह की धार से, टूटी प्रेम पतंग,
मन वैरी जलता रहा, इसे न भाए रंग।
 
छोड़ तू अपने रंग को, रंग ले प्रभु के रंग,
प्रीत जगत की छोड़ के, कर साधुन का संग।
 
सब रंग जिसके दास हैं, उसी प्रभु से नेह,
कण-कण डूबा देखिए, घट-घट बरसे मेह।
 
प्रेम के सच्चे रंग को, गई है दुनिया भूल,
नफ़रत के इस रंग से, जले दिलों के फूल।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख