Hanuman Chalisa

होली के रंगीन त्योहार पर मदमस्त करते होली के 3 गीत...

शम्भू नाथ
होली गीत : चटक हुआ मन 


 
चटक हुआ मन मटक रही हूं, 
होली को वो आएंगे।
पकड़ कलाई झकझोरेंगे, 
गालों में रंग लगाएंगे।
 
लाल रंग भरकर डालेंगे, 
करेंगे नीला-पीला। 
मैं जोगिनिया बनूंगी उनकी, 
वे हरेंगे मेरी पीड़ा।
 
बाहों में फिर भरकर मुझको, 
खड़े-खड़े मुस्काएंगे। 
पकड़ कलाई झकझोरेंगे, 
गालों में रंग लगाएंगे।
 
लुका-छुपी थोड़ी-सी होगी, 
कुछ हो जाएगी बात। 
मौका पाय के मैं पूछूंगी, 
लाओगे कब बारात।
 
हंसी बिखेरेंगे वे मुझ पर, 
फिर मुझको अपनाएंगे। 
पकड़ कलाई झकझोरेंगे, 
गालों में रंग लगाएंगे। 
 
***** 
 
 

होली में घर को आना सजन...


 
फागुन में करके रखी जतन
होली में घर को आना सजन।
 
लाची-लवांगी का बीरा लगाऊं,
हाथों से मेरे खाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
 
सोने की थाली में जेवना परोसूं,
रुचि रच भोग लगाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
 
झंझा रे गेंडुवा गंगा जल पानी,
धीरे-धीरे सब पी जाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
 
सब रंगों से सजी है थाली,
सब रंगों से लहलाना सजन, 
होली में घर को आना सजन।
 
फागुन मस्त महीना आयो, 
आके मन बहलाना सजन, 
होली में घर को आना सजन।
 
***** 
 
 

खेलय आउब होली...


 
धीरज धरा अटारी चढ़ि के, 
खेलय आउब होली।
डर लागत है तोहरे बाप से, 
मार दियय न गोली।
 
माई तोहरे अच्छी बाटी, 
सीधी अहा खूब भौजी। 
छोटकी तोहरी सुन्दर बाटै, 
मोटकी बा जरझौसी।
 
भइया तोहरे मस्त मौलाना, 
सूरति तोहरी भोली। 
डर लागत है तोहरे बाप से, 
मार दियय न गोली।
 
खोल के राखूं खिड़की आपन, 
बांध के राखू रसरी। 
पकड़ के ऊपर उही से चढ़बै, 
जाए जैसे बिजली।
 
पाय अंधेरिया रंग लगाउब, 
धीरे बोलूं बोली। 
डर लागत है तोहरे बाप से, 
मार दियय न गोली।
 
रंग चढ़े जब खिले जवानी, 
महकय लागे बगिया। 
हमरी याद म सोय न पवबू, 
बिना लगाए तकिया।
 
बन दूल्हा बरात जब लाउब, 
सुन्दर लागे जोड़ी। 
डर लागत है तोहरे बाप से, 
मार दियय न गोली।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख