Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : इन दिनों...

श्रीमती गिरिजा अरोड़ा
व्यर्थ बढ़ गई है कांव-कांव,
कौए मगर दिखते नहीं। 
दोस्त बेहिसाब बनते हैं,
दिल में मगर बसते नहीं। 
 
आंखों को सुंदर लगते,
मन को भी भाते हैं। 
खुशबू की खातिर, 
लोग इत्र लगाते हैं।
 
पेड़-पौधे फ्रेमों में रखते,
पत्ते जहां गिरते नहीं।
 
नन्ही-सी गोरैया प्यारी,
प्लास्टिक की बनाते हैं।
कृत्रिम घोंसले में रख,
घर को सजाते हैं।
 
चूं-चूं चिड़िया की मीठी,
घंटी भी वहीं लगाते हैं।
चुगकर गा पाए चिड़िया,
दाना वो रखते नहीं।
 
बातें बहुत सुंदर-सुंदर,
सुनने को मिलती हैं रोज।
तन सुंदर, घर सुंदर,
जहां पड़े परछाई अपनी।
 
सारा वातावरण सुंदर,
कितनी तहें खोजूं पर,
मन अपने सजते नहीं।
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख