Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बारिश के मौसम पर कविता : वर्षा रानी की सौगातें

हमें फॉलो करें बारिश के मौसम पर कविता : वर्षा रानी की सौगातें
webdunia

डॉ. रामकृष्ण सिंगी

बादलों से उतरी झमाझम बौछार से।
अंबर से धरती पर बरसते प्यार से।
प्रकृति के हरियालिवी श्रृंगार से।  
गुदगुदाती पवन के संग नशीली फुहार से।
कौन है जिसका न झूम जाए मन ।1।
 
नदियां व झील, सरोवर लगे भरने।
नया जीवन पा उमंग उठे झरने।
झूम उठे सब वृक्ष-लता नहा धोकर,
पक्षियों के दल लगे गुंजन करने।
प्रकृति का हर ओर-छोर आनंद मगन।2। 
 
नए अंकुर खेतों का श्रृंगार करें।
कृषक मन में नई उमंगे उभरें।
मौसम की अनुकूलताओं के वरदानों से 
मनकामनाओं की पूर्ति की फसलें लहरें।
वर्षा रानी की सौगातों से बिखरा चहुं ओर नया जीवन।3। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का विश्वास दिलानेवाला बजट