Hanuman Chalisa

नई कविता : मुसाफिर

Webdunia
जीवन-यात्रा के हम
वे मुसाफिर हैं
जो पाने को मंजिल अपनी
भटकते रहते हैं सदा।
 
सबके होते हैं लक्ष्य अलग 
होती हैं सबकी 
मंजिलें भी अलग-अलग।
 
कोई मान-सम्मान के लिए
तो कोई पद-प्रतिष्ठा और
धन-संपदा के लिए 
 
बना रहता है मुसाफिर सदा
इस जीवन यात्रा में 
 
मगर बहुतायत में
मिलते हैं ऐसे भी मुसाफिर
जिनके लिए 
 
कोई लक्ष्य या कोई मंजिल
पा लेना तो दूर की बात 
मुश्किल होता है 
दो जून की रोटी भी जुटा पाना ।
 
भटकते तो रहते हैं वे भी
बनकर मुसाफिर 
इस यात्रा में जिंदगी भर 
मगर आत्म-सुकून लिए हुए । 
 
हर हाल में मुस्कुराते हुए 
आत्म-संतोष के साथ।
 
बस, यही फर्क है 
उनमें और हम में।
 
हम पाकर भी सबकुछ
खोते रहते हैं हर पल
सुकून अपना ।
 
बढ़ती ही जाती हैं हमारी 
लालसाएं, कुत्सित भावनाएं
और झूठा दंभ 
जबकि नहीं होता है उनमें
इतना कुछ।
 
अंतर्मन में रहकर भी बेचैन
ओढ़ लेते हैं हम यही
झूठा आवरण 
दिखाने को अपनी शानो-शौकत
 
मगर दूसरी तरफ वे
रहकर इन सबसे दूर 
सफर करते हैं बिंदास
 
बनकर मुसाफिर 
अपनी जीवन-यात्रा में।
 
सीखना होगा , 
हम सबको भी 
आत्म-संतोष का यह गुण उनसे
 
जीवन-यात्रा में अपनी
एक अच्छा मुसाफिर बनने के लिए 
उनकी ही तरह 
 
राह भी तभी 
आसान होगी हमारी 
सुकून भरी मंजिल के लिए ।
 
तो बनेंगे न हम 
एक अच्छा मुसाफिर
जीवन में 
सुकून पाने के लिए ? 
सदा मुस्कुराने के लिए ?
 
             देवेंन्द्र सोनी 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख