हिन्दी कविता : मोदी... मोदी...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
पा न सका अब तक कोई ऊंचाई मोदी की। 
छू न सका अब तक कोई परछाईं मोदी की।।1।। 
 
उसकी कार्यशीलता की, उसके तप की, उस निष्ठा की। 
निज उदाहरण से स्थापित श्रम की प्रतिष्ठा की। 
कुछ कर जाने की अंत: प्रेरित उस लगन की। 
अंधेरों से जूझने की उस स्वयं प्रकाश अगन की। 
 
साठी में भी बीसी सी तरुणाई मोदी की ।।2।। 
 
ग्रामवासियों के कष्टों पर संवेदना बेशुमार की। 
शहीद परिवारों के प्रति अंत: वेदना अपार की। 
हर पीड़ित बालिका के प्रति गहन दुलार की। 
निज मां से बढ़कर भारत मां के प्यार की। 
 
पा सका न अब तक कोई वह मन की गहराई मोदी की।।3।। 
 
चौकीदारों के भी आदर्श बने उस कर्मठ चौकीदार की। 
देश के अंदर / बाहर दुश्मनों पर उसके निडर प्रहार की।। 
मन की हर बात देश के सम्मुख रख देने की निष्कपट तत्परता की ,
देश के सेवा-यज्ञ में आहुति की जिसने निज जीवन की, परिवार की। 
 
क्या हक़ है कलंकियों को जो परखें सच्चाई मोदी की।।4।।    

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख