Hanuman Chalisa

नई कविता : धड़कन हो तुम

Webdunia
- देवेंन्द्र सोनी
धड़कन हो तुम
रुक ही गई थी धड़कन 
जब इकलौते पुत्र ने
अपनी शादी के 
दो वर्ष बाद ही 
बूढ़े हो चुके पिता से कहा था -
अब नहीं रह सकता 
मैं तुम्हारे साथ ।
 
तंग आ गया हूं रोज-रोज की
हिदायतों और टोका-टाकी से
बदल चुका है जमाना और
बदल गई हैं मान्यताएं ।
 
जोर से बोला था बेटा -
मेरी और तुम्हारी प्राथमिकताओं में
जमीन आसमान का फर्क है। 
मानता हूं, 
आप रहे होंगे तंगहाली में
काट कर पेट अपना 
संवारा है जीवन मेरा, पर
यही तो सब कुछ नहीं ।
 
मुझे भी देखना है अब 
अपना और बड़ी होती बेटी का भविष्य
पत्नी के भी मेरी 
करना है सपने पूरे ।
 
साथ रहकर कुछ बचता नहीं है
इतनी दवाओं का खर्च पचता नहीं है।
ऊपर से रोज-रोज आपके 
मेहमानों का आना-जाना 
जरा भी नहीं भाता है
उनकी जली-कटी बातों से
मन अवसाद से घिर जाता है।
 
अलग रहेंगे तो नहीं होगा
रोज-रोज का विवाद
मिल जाएगी आपको 
मुफ्त ही सरकारी दवाएं 
मिल जाएंगी और भी वे अन्य सुविधाएं
जो नहीं लेते हो आप 
मेरे ओहदे की वजह से।
 
सुनकर बेटे की ये दलील
सैलाव सा उतर आया आंखों में
पर जज्ब कर अपने आंसुओं को
धीरे से बोले पिता - सोच ले बेटा !
 
मैं तो जी लूंगा जैसे-तैसे, पर -
धड़कन है तू इस दिल की
जाते ही तेरे यह भी चली जाएगी
लाख करेगा जतन फिर वापस न आएगी।
 
कहता हूं - ऐसे बेटों से 
जो छोड़कर माता-पिता को 
रहना चाहते हैं अलग 
स्वतंत्रता तो मिल जाएगी तुम्हें
खर्चे से भी बचा जाओगे, पर
खोकर वह दिल जिसमें -
धड़कते हो तुम सदा ही 
धड़कन बनकर।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख