Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : पापा, आना सरहद पार से...

डॉ. निशा माथुर
पापा, आना सरहद पार से,
दुश्मन के घरबार से।
 
रस्ता देखे थकी हैं अंखियां,
चुप हूं मेरी खो गई निंदिया।
सुन चिट्ठी तेरे नाम पे,
पापा, आना सरहद पार से।
 
दादी करे भगवान से बातें,
बूढ़े दादा यूं दिनभर खांसे।
बस तेरी फोटो थाम के,
पापा, आना सरहद पार से।
 
मां मेरी तो निष्प्राण पड़ी है,
छोटी बहन भी शून्य खड़ी है।
यूं हाथ कलेजा थाम के,
पापा, आना सरहद पार से।
 
पुरवइया फिर लोरी गा देंगी,
यादें हमारी मरहम रख देंगी।
हां, तेरी घायल चाम पे,
पापा, आना सरहद पार से।
 
मां कहती तू अब ना आएगा,
ना ही तेरा कोई शव आएगा।
हम बैठे तिरंगा थाम के,
पापा, आना सरहद पार से,
दुश्मन के घरबार से।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख