Festival Posters

पर्यावरण पर हिन्दी कविता : पेड़ की पुकार...

शम्भू नाथ
रो-रोकर पुकार रहा हूं,
हमें जमीं से मत उखाड़ो। 


 
रक्तस्राव से भीग गया हूं मैं,
कुल्हाड़ी अब मत मारो।
 
आसमां के बादल से पूछो,
मुझको कैसे पाला है। 
हर मौसम में सींचा हमको,
मिट्टी-करकट झाड़ा है।
 
उन मंद हवाओं से पूछो, 
जो झूला हमें झुलाया है।
पल-पल मेरा ख्याल रखा है,
अंकुर तभी उगाया है। 
 
तुम सूखे इस उपवन में,
पेड़ों का एक बाग लगा लो।
रो-रोकर पुकार रहा हूं, 
हमें जमीं से मत उखाड़ो।
 
इस धरा की सुंदर छाया,
हम पेड़ों से बनी हुई है। 
मधुर-मधुर ये मंद हवाएं, 
अमृत बन के चली हुई हैं। 
 
हमीं से नाता है जीवों का,
जो धरा पर आएंगे।
हमीं से रिश्ता है जन-जन का, 
जो इस धरा से जाएंगे। 
 
शाखाएं आंधी-तूफानों में टूटीं, 
ठूंठ आंख में अब मत डालो।
रो-रोकर पुकार रहा हूं,
हमें जमीं से मत उखाड़ो। 
 
हमीं कराते सब प्राणी को,
अमृत का रसपान। 
हमीं से बनती कितनी औषधि। 
नई पनपती जान।
 
कितने फल-फूल हम देते,
फिर भी अनजान बने हो। 
लिए कुल्हाड़ी ताक रहे हो, 
उत्तर दो क्यों बेजान खड़े हो। 
 
हमीं से सुंदर जीवन मिलता, 
बुरी नजर मुझपे मत डालो। 
रो-रोकर पुकार रहा हूं,
हमें जमीं से मत उखाड़ो। 
 
अगर जमीं पर नहीं रहे हम, 
जीना दूभर हो जाएगा। 
त्राहि-त्राहि जन-जन में होगी,
हाहाकार भी मच जाएगा। 
 
तब पछताओगे तुम बंदे, 
हमने इन्हें बिगाड़ा है। 
हमीं से घर-घर सब मिलता है, 
जो खड़ा हुआ किवाड़ा है। 
 
गली-गली में पेड़ लगाओ,
हर प्राणी में आस जगा दो। 
रो-रोकर पुकार रहा हूं,
हमें जमीं से मत उखाड़ो।
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Makar Sankranti Quotes: पतंग की उड़ान और तिल गुड़ की मिठास के साथ, अपनों को भेजें ये 10 सबसे खास शुभकामना संदेश

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का तरीका, डोर और कचरी के साथ जानें पतंग के प्रकार

Traditional Bihu Recipes: असमिया बिहू रेसिपी: पारंपरिक स्वाद और संस्कृति का संगम

Pongal Recipes: पोंगल के दिन के लिए 5 सुपर स्वादिष्ट रेसिपी और व्यंजन

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे ब्रांड का सूर्यास्त!, निकाय चुनाव में 40 साल बाद ढहा BMC का किला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी बेअसर

ठंड पर दोहे: आंगन में जलने लगा

बसंत पंचमी और प्रकृति पर हिन्दी में भावपूर्ण कविता: बसंत का मधुर संदेश

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे