भूकंप की त्रासदी पर कविता : धरती की अंगड़ाई ने...

Webdunia
सविता व्यास 
 
धरती की हल्की सी अंगड़ाई ने  
कितने घरों को जमींदोज कर दिया है 
कितने बेगुनाहों को जिंदा दफन कर दिया है
पर क्या सिर्फ घर टूटे हैं यहां? 
क्या सिर्फ शरीर दफन हुए हैं यहां? 
नहीं ... 

 
टूटे हैं सपने उस पिता के 
जिन्हें संजोया था उसने 
अपने बच्चों के भविष्य संवारने के लिए 
टूटे हैं सपने उस मां के 
जिसने बच्चों को अच्छा इंसान बनाने का सोचा था 
टूटे हैं सपने उन नन्हों के 
जिन्होंने खुले आकाश में उड़ान भरने का सोचा था 
टूटे हैं सपने दादा-दादी के 
जिन्होंने नाती-पोतों को दुलारने की ख्वाहिश की थी 
टूटे हैं विश्वास और आस्था के तार 
जो हमने जोड़ रखे थे उससे 
सौंप दी थी जिस पर हमने अपनी रक्षा की बागडोर 
शर्मिंदा हैं हमारे 
प्रार्थना के वह शब्द 
जो  हम अपनों की सलामती के लिए कहते थे 
नम है हमारी श्रद्धा की आंखें 
सपने, आस्था और विश्वास की कब्र देखकर... 

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?