Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : खनकती ख्वाहिशें....

तरसेम कौर
पर्स में रखे चंद नोटों और 
कुछ खनकते सिक्कों
जितनी ही बच गई हैं ख्वाहिशें
और दिन चढ़ते वो भी हो जाती हैं पराई
 
कभी दूध के पैकेटों तो 
कभी सब्जी वाले के ढेले तक 
ही पहुंच पाती हैं चंद खनकती ख्वाहिशें 
दब जाती है खनखनाहट उनकी
कुकर की सीटी की आवाज में 
 
या कभी बेल दी जाती हैं 
चकले और बेलन के बीचोंबीच
दहलीज पर खड़ी हो तकती हैं 
उन बंद सी राहों को 
जो न कभी खुलेंगी 
 
जहां वो खनकती ख्वाहिशें
ऊंची एड़ी की सैंडल पहन कर
दूर निकल जाना चाहती हैं 
इतराती हुई और कुछ अकड़ती हुई सी
 
आसमानों को धरती पर ले आने की ख्वाहिशें 
बस ठहरी रहती हैं आंखों में बादल-सी बनकर
या लिपटी रहती हैं बदन से आंचल-सी बनकर..!!
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख