कविता : काश इनके भी दिल होते

पुष्पा परजिया
काश ऐसे चट्टानी इंसा के भी जज्बात होते
जो बंजर न होकर फूलों से खिलते 
 
दिल हुआ करते इसमें भी जो,
इस प्यारी सी धरती को 
सुखों के फूलों से सजाते 
 
कठोरता न होती इनमें
और न होते अकड़न से भरे इनके नजारे 
लगते ये भी किसी को प्यारे
नफरत न लोग इससे करते 











बिन भावनाओं के 
ये मानव तन और जीवन कैसा ?  
बिन अपनों के अपनत्व किसका ?
 
गर दिलों को चट्टान न बनाते
तो आज लाखों लोग यूं न मरते 
 
चट्टान-सा दिल रखने वालों  
जरा-सा अपने दिल को पिघला लो 
भरो ठोस-सा प्यार इसमें और 
परायों को अपना बना लो 
 
बजाए इसके की विध्वंशी  
नाद छेड़ो, सिर्फ एक बार तो
खुद को क्षण भर को खुदा बना लो 
देखो रहम है कितना उसमें    
उसके कहे रस्ते को अपना लो 
 
खुश होंगे भगवान और खुदा तुमसे ,
यदि मानव को मानव बन
गले से लगा लो
 
एक पल को सोचना तुम  
विध्वंश करने से पहले 
  
बर्बाद कर रहे हो उसे तुम  
जिसे बनाने में खुदा भगवन को
लगी थी कितनी मेहनत  
न करना बर्बाद जीवन को 
बरत लेना थोड़ी रहमत
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेहत का खजाना है सर्दियों का ये छोटा सा फल, इस विटामिन की होती है पूर्ति

Back Pain : पीठ दर्द से राहत पाने के लिए घर पर ही करें इलाज, दिखेगा तुरंत असर

क्या छोटी-छोटी बातें भूलना है ब्रेन फॉग की निशानी, क्या हैं इस इस बीमारी के लक्षण

चीन में फैला HMPV वायरस कितना है खतरनाक: जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

थपथपाएं माथा, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें क्या है सही तरीका

सभी देखें

नवीनतम

वामा साहित्य मंच ने मनाया स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी हुई गठित, अध्यक्ष एवं सचिव हुए मनोनीत

Lohri 2025 Fashion Tips : नई नवेली दुल्हन हैं तो इस लोहड़ी पर अपनी स्टाइल और खूबसूरती में ऐसे लगाएं चार चांद

जर्मनी में भारतीय सबसे अधिक कमाते हैं, आखिर क्या है इसकी वजह?

ट्रेडिशनल से लेकर इंडो वेस्टर्न तक : इस मकर संक्रांति ऐसे बनाएं खुद को खूबसूरत और एलिगेंट

पोंगल में क्या क्या बनता है?

अगला लेख