Hanuman Chalisa

कविता : भ्रूण हत्या ना करे

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
आने दो इस धरा पे मुझको
नेह भरी निगाह से देख सकूंगी मैं सबको
कसूर क्या है मेरा ये पूछुंगी जग से
भ्रूण हत्या ना करें ये कहूंगी तब जग से 
 
आराध्य से मांगे वरदान
सारे पुण्य व्यर्थ जाएंगे
जब करोगे भ्रूण हत्याएं
सारे जग में कहीं-न कहीं
 
भ्रूण हत्याओं की हृदय विदारक
खबरें सुन-सुनकर
सिसक रही हूं मैं गर्भ में 
मैं तो अभी भ्रूण हूं 
किंतु भ्रूण भी तो सीख जाता
अभिमन्यु-सा चक्रव्यूह  
भेदने का राज
 
दुनिया के लोभी चक्रव्यूह
को मैं तोड़ना चाहती हूं
अभी बोल नहीं पाती
लेकिन समझ तो जाती हूं
 
बेटी हूं तो क्या हुआ
धरा पर आकर
उड़ान भरुंगी नभ में
तैरुंगी गहरे जल में
दौड़ूंगी पथरीले थल में
क्योंकि मुझे भी तो
देश की रक्षा व नाम रोशन करने का हक है
 
कोयल की कूक बन जाउंगी
फूलों की खुशबु बन महक जाउंगी
रिश्तों का अर्थ सबको समझाउंगी
जीने का अधिकार
ईश्वर ने दिया सब को
तो भला क्यों मारते हो हमें
 
बस आने तो दो इस धरा पे मुझको
नेह भरी निगाह से देख सकुंगी मैं सबको
कसूर क्या है मेरा पुछुंगी ये तब जग से
भ्रूण हत्या ना करे ये कहूंगी तब मैं सब से
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख