Hanuman Chalisa

कविता : कुछ पत्थर चुप जैसे

Webdunia
राजकुमार कुम्भज
कुछ पत्थर चुप जैसे
कुछ पत्थर बोलना चाहते हैं
किंतु करें क्या, करें क्या
 
कि नहीं है, नहीं है
जरा भी बोलने की जरा भी इजाजत
इजाजत जो होती बोलने की
तो बोलते सबके हिस्से का सब सच खरा-खरा
और शायद यह भी
कि सूरज-चांद बरोबर
और फिर भी अंधेरा बरोबर
कि मृत्यु का पावर हाउस बरााबर
और फिर भी जीवन बरोबर
कि कवि का होना-चाहना बराबर
और फिर भी चुप्पी बराबर
 
ठीक-ठीक देखो तो
सच की तुतलाहट ही हर कहीं
तुतलाहट का अनुवाद नहीं
बकरियों, मेमनों, मुर्गियों की
प्राणघातक चीखें ही चीखें चतुर्दिक
पक्षियों में पक्षियों की चहचहाहट है बड़ी
 
कुछ पत्थर बोलना चाहते हैं
कुछ पत्थर चुप जैसे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

लता मंगेशकर और सुमन कल्याणपुर : एक अज्ञात स्‍टेशन, देरी से आने वाली एक रेल की प्रतीक्षा और दिल ने फिर याद किया

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

अगला लेख