Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : विधुर बाप

डॉ मधु त्रिवेदी
विधुर बाप निर्बल, असहाय
बेचारा-सा होता है
है अगर छोटी-छोटी गुड़िया तो
किस्मत का मारा होता है
 
है अबोध, अनजान शिशु तो
मां जैसा ही दुलारा होता है
शीतल, सौम्य, स्नेहदायिनी
दुग्ध की पावन धारा होता है
 
बड़ी-बड़ी बेटियों के लिए तो
मर्यादा का रखवाला होता है
पथ भटके जब जवां लाड़लियां
तो सही राह दिख लाने वाला होता है
हो जाए विधुर यदि यौवनावस्था में
तो टूटे हुए तारे-सा होता है
कामेच्छाओं के सरोवर में बिना
पानी के मछली जैसा होता है
 
हो जाए विधुर चालीस के पार तो
कोई बात न करने वाला होता है
आवश्यकताओं की पूर्ति न होने पर
सागर में रेगिस्तान जैसा होता है
 
निःसहाय विधुर बहू बेटे के राज्य में
भंवर में पतवार खेने वाला होता है
दैनिक आपूर्ति के लिए तरसता 
केवल ऊपर वाला ही सहारा होता है
 
विधुरों जैसी हालत आज मेरे बुजुर्गों की
बहू-बेटे के होते भी दर-दर भटकते हैं
आज के बहू-बेटे, ले लो सबक
तुमको भी बुजुर्ग होना है
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

अगला लेख