Hanuman Chalisa

कविता : स्वयं गढ़ना है मुझे

जयति शर्मा
स्वयं गढ़ना है मुझे हाथों में अपनी सुरेखाएं,
भूल कर अवसाद तय करना है प्रगति की दिशाएं
कामना है मन में और मस्तिष्क में वह तेज हो
मौन दृष्टि से हरा दूं बल भरी शत्रु भुजाएं।।
भेद जाऊं शिला का अभिमान बन करके लहर
दीपक बनूं मैं और जलाा दूं क्रूरतम तम का कहर
पुण्य दीप्ति से भरा हो मेरा हर एक कर्म मोती
जग को आलोकित करें मंगल विचारों की प्रभाएं।।  
 
शौर्यमय आग्नेय रवि को भाल पर अपने सजा लूं 
शीत किरणें चंद्रमा की अपने अंतस में बसा लूं 
ज्ञान रत्नों को समेटूं रत्नगर्भा बन सकूं मैं
सत्य, साहस से भरी हों मेरे तन की सब शिराएं।। 
स्वयं गढ़ना है मुझे हाथों में अपनी सुरेखाएं
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख