Hanuman Chalisa

सामाज पर कविता : तीसरी मानसिकता

WD
गीतिका नेमा  
कुछ लोग जो समाज में
कुंठाओं और कुरीतियों को मिटाकर
लाना चाहते हैं सामाजिक समरसता और समानता।
 
कर रहे हैं कार्य बिना थके,
हर पल पहल करने को अग्रसर।
करना चाहते हैं महिलाओं का उत्थान भी 
पर ये क्या...?
 
स्वयं की कुंठाओं और कुरीतियों को छुपाकर,
अपनी बहन-बेटियों को पर्दे में रख
समाज की लड़कियों को
घुमाना चाहते हैं पब,डिस्को और न जाने कहां-कहां
कराना चाहते हैं नाच-गाना 
ठेकेदार बन समाज के
टूटे से सामाजिक मंच पर।
बनना चाहते हैं समाज सुधारक
 
लेना चाहते हैं विचारक होने का श्रेय,
पर न तो वे राजा राममोहन राय 
के वंशज हैं और न ही उनके परिवार में
ऐसा कुछ चला आया है।
 
बस वे बताना चाहते हैं स्वयं को महान
जिससे छुपा सकें अपना दो-मुंहा चेहरा
और दोहरे-तिगुने चरित्र।
 
बताना चाहूंगी, मैं पक्षधर नहीं 
पित्तसत्तात्मक समाज की
और न ही ऐसी घृणित
मानसिकता की।
 
मुझे घर-परिवार में मिले है स्वतंत्रता,
समानता के अधिकार भी।
लेकिन बात है उन लड़कियों की
जो बहकावे में है उनके 
 
जिन्हें नहीं है अपनी ही परवरिश पर भरोसा
तभी तो बांधे रहना चाहते हैं 
घर पर ही, 
अपनी बहन-बेटियों को,
 
पर हां, वे तटस्थ हैं तो
समाज की दूसरी लड़कियों के प्रति।
उन्होनें पढ़ाया तो है 
अपनी लड़कियों..बहन-बेटियों को
 
डॉक्टरी, इंजीनियरी व वकीली तक
करवाई है एमबीए, एमएससी व
एमए जैसी मास्टर डिग्रीयां
लेकिन उन्हें उनके पैरों पर खड़ा होने नहीं 
 
बल्कि इसलिए कि कल
ससुराल में न उठें उनकी तरफ उंगलियां।
वे बेटी से नहीं करा सकते नौकरी 
न दूर भेजना चाहते हैं,अपनी नुकीली नजरों से
 
बस उन्हें घर बैठाकर 
समाज की लड़कियों के लिए 
चौराहों पर करते हैं उत्थान की बातें
 
पर क्या हुआ..? 
इन खोखली बातों में उलझकर
समाज ने बना दिया इन्हें समाज सुधारक।
क्यों नहीं उठाता कोई प्रश्न 
इस तीसरी मानसिकता पर भी..?
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख