Hanuman Chalisa

हि‍न्दी कविता : ‘वो’

मधु शर्मा कटिहा
मधु शर्मा कटिहा 
 
सुनहरे रंग तुझ जैसे, बिखरे फिर आफताब के,
अंगूठी के तेरी नगीने से, चमके रंग महताब के।
 
ओस की बूंदें लुढ़ककर, बिखरी फिर मोतियों सी,
बस गए आंखों में वो इक हसीन ख्वाब से। 

याद आ गईं बातें, जो असर करती हैं मंतर-सी,
किया करते हैं जो टोना, किस्से जादुई किताब से।  
 
सुर्ख-सी इक सादगी, वफाओं में महक इत्र की,  
खिल रहे हों मिट्टी में सौंधी, जैसे गुल गुलाब के। 
 
संवरता है सुहाना समां, देख तुझ को सामने, 
फूल तुझ पर हों निसार, कि तुम कोई नवाब से।
 
परिंदों से उड़ें बादल, करने को छाया तेरे सर पे, 
घूमते हैं आसमां में, कब से यूं बेताब से।
 
हवा है या दरख्त भी, झुकते करने को सलाम,
सब तरफ चर्चे तेरे इस मासूम से रुआब के।  
 
देखा ये मंजर हाथ माथे से लगा, पलकें झुकी,
चुप-सी मैं और कह दिया सब, बस इसी आदाब से।  
 
फख्र क्यों होगा नहीं, जुनून-ए-मोहब्बत पर मुझे,
नायाब वो, लाजवाब है लगे ‘पर’ उसमें ‘सुर्खाब’ के।  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

अगला लेख