suvichar

हिन्दी कविता : बड़े खुश हैं हम...

सुशील कुमार शर्मा
जीने के ढंग में
राग और रंग में
प्रेम की उमंग में
बड़े खुश हैं हम।


 
 
खिजाओं में बहारों में
गोरी के साथ रारों में
प्यार के इशारों में
बड़े खुश हैं हम।
 
निगाहों की निगहबानी में
राहों की बियाबानी में
सहानुभूति की स्याहदानी में
बड़े खुश हैं हम।
 
शब्दों के सरोकारों में
स्नेह के व्यापारों में
चीखते समाचारों में
बड़े खुश हैं हम।
 
प्रेम के प्रतिघातों में
दर्द के आघातों में
हृदय चुभी बातों में
बड़े खुश हैं हम।
 
जीवन के झंझावातों में
अंधेरी सर्द रातों में
झूझते जज्बातों में
बड़े खुश हैं हम।
 
फगुनियां सतरंगों में
अभिसार की तरंगों में
आशाओं और उमंगों में
बड़े खुश हैं हम।
 
सूखे से रिश्तों में
शैतानी फरिश्तों में
जीवन की किस्तों में
बड़े खुश हैं हम।
 
आजादी के अर्थों में
राजनीति के अनर्थों में
सत्ता के समर्थों में
बड़े खुश हैं हम।
 
विषधरों के शहर में
आतंकों के कहर में
अपनों के मीठे जहर में
बड़े खुश हैं हम।
 
ममता के ममत्व में
गरीबी के अपनत्व में
प्रेम के घनत्व में
बड़े खुश हैं हम।
 
प्रभु की उपासना में
संकल्प की साधना में
राधे की आराधना में।
बड़े खुश हैं हम।
 
धुंधलाते चित्रों में
बिखरते चरित्रों में
दुश्मन से मित्रों में
बड़े खुश हैं हम।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Ganesh Shankar Vidyarthi Day: गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: एक श्रद्धांजलि और प्रेरणा

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

अगला लेख