khatu shyam baba

कविता : आजाद, सदा रहे आजाद

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल'
कविता : चंद्रशेखर आजाद
 
जो सदा स्वयं रहे नाम और काम से आजाद,
उस आजाद का हमारी आजादी में बड़ा हाथ।
उस वीर क्रांतिकारी पं. चंद्रशेखर आजाद की,
पुण्यतिथि पर नमन करकर, झुकाऊं मैं माथ।।
 
23 जुलाई 1906 भामरा, म.प्र. में वे जन्में,
जगरानी देवी, पं. सीताराम तिवारी के घर में।
अंग्रेजों की नीतियों से आक्रोश छाया मन में,
पढ़ाई छोड़, उतरे वे असहयोग आंदोलन में।।
 
पंद्रह वर्ष की उम्र में जज के समक्ष हुई पेशी,
नाम आजाद, पिता स्वतंत्रता, घर जेल कहा।
सजा में पंद्रह कोडे मारो, जज ने आदेश दिया,
तो भी आजाद ने हंसते हुए वंदे मातरम कहा।।
 
सदैव रहूंगा आजाद मैं, यह दृढ़निश्चय किया,
काकोरी कांड में, निडरता से सहयोग दिया। 
लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लिया,
अफसर सांडर्स को यमलोक में भेज दिया।।
 
सिंह, गुरु, देव की फांसी भी रुकवानी चाही,
दुर्गा भाभी से गांधीजी को याचना पहुंचवाई।
नेहरू जी को भी अपने मन की बात बताई,
पर गरम दल के लिए यह नीति रास न आई।। 
 
किसी ने भी सहयोगी भूमिका नहीं निभाई,
तब योजना में अल्फ्रेड पार्क में बैठक बुलाई।
तो अंग्रेजों ने आजाद की मुख़बिरी करवाई,
उस पार्क की चारों ओर से घेराबंदी कराई।।
 
आजाद बिना घबराए निर्भीकता से डटे रहे,
गोली से घायल पर बीस मिनिट लड़ते रहे।
अंत तक अंग्रेजों से पराजय नहीं स्वीकारी,
जीते जी हाथ न आऊं, खुद को गोली मारी।।
 
ऐसे चंद्रशेखर आजाद सदैव आजाद रहे, 
स्वतंत्रता-समानता-भाईचारे को धर्म कहे।
दुश्मनों के थप्पड़ खाने से न होगे आजाद, 
आजाद, मौत को मात दे, रहे सदा आजाद।।  

ALSO READ: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर क्या कहते हैं महापुरुष, जानिए

ALSO READ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के अनमोल विचार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

National Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

PM मोदी के इजरायल दौरे में भारत की रक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत , भारत को हथियार नहीं, तकनीक चाहिए

Chandra Shekhar Azad: आजाद शहीद दिवस, जानें महान क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

नास्तिकता बस एक मिथ्या भाव है

अगला लेख