Festival Posters

पृथ्वी दिवस पर दो अनूठी कविताएं

सुशील कुमार शर्मा
सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (14:27 IST)
1- मन का पौधा
 
मैंने रोपा एक पौधा,
मिट्टी को सहलाया प्यार से।
देखा उसकी बढ़ती कोंपल,
हर दिन एक नए आकार से।
पानी दिया, धूप दिखाई,
पूरी की उसकी हर ज़रूरत।
सोचा था
फूलों से लदी हो शाखाएं,
मन में पाली थी सुंदर कल्पना।
 
पर हाय! यह कैसा दुर्भाग्य,
कैसा रहा मेरा प्रयास।
मैंने रोपा एक पौधा बाहर,
पर नहीं रोप पाया,
किसी के हृदय में,
प्रेम का एक बीज।
पत्थर से ठंडे मन देखे,
भावनाओं से रीते चेहरे।
 
कैसे बोऊं अनुराग की वर्षा,
जहां बसती है बेरुखी गहरे?
शायद मेरी ही मिट्टी में
कुछ कमी थी,
या मेरे हाथों में नहीं थी
वह जादूगरी।
बाहर तो फला है
एक हरा-भरा संसार,
भीतर रह गई एक
अनबोई सी क्यारी।
फिर भी, उम्मीद का धागा है बाकी,
शायद कभी कोई ऋतु आए
शायद कोई बारिश
किसी उदास हृदय की
धरती नम हो,
और अंकुरित हो जाए
एक प्रेम कहानी।
 
2. बहुत कुछ सीखना है
 
मैंने दूसरों को राह दिखाई,
राहों में जलाए ज्ञान के दीपक।
शब्दों से सींचा सबके मन को,
सिखलाया जीवन का व्याकरण,
प्रेम और करुणा के अध्याय।
 
बताईं सफलता की परिभाषाएं,
और जीने की सुंदर कलाएं।
 
पर जब मुड़कर मैंने देखा खुद को,
तो पाया एक गहरा खालीपन।
दूसरों को तराशता रहा दिन रात,
और खुद रहा अनगढ़, अधूरा।
 
ज्ञान की बातें तो कंठस्थ थीं
पर आचरण में फिसलता रहा।
दूसरों को देता रहा उपदेश,
पर खुद सीख के पथ पर रहा अनगढ़।
 
शायद अहंकार का था पर्दा,
दूसरों की कमियों को तो देखा,
पर कभी न झांका अपने अंदर।
अब यह अहसास जगा है मन में,
कि सीखना तो जीवन का क्रम है।
 
दूसरों को सिखाने से पहले,
खुद को सुधारना सबसे प्रथम है।
अब मैं विद्यार्थी बनूंगा फिर से,
सीखूंगा मन के अंदर
प्रेम के बीज बोना।
 
सीखूंगा की नफरत के बदले
प्रेम कैसे किया जाता
कैसे लोगों की उपेक्षाओं को
सहन कर बड़ा बनाया जाता है
व्यक्तित्व को।
 
सीखूंगा अपनों के लिया हारना।
क्योंकि सफलता
हमेशा जीत में नहीं होती।
सफलता सतत सीखने में है।
 
सफलता किसी उदास हृदय
की धरती नम करना है
किसी रोते को हंसाने में है
बुजुर्ग ऊंगली थाम कर
उन्हें मंजिल तक पहुंचाने में है।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ: प्रकृति सबसे अच्छी कलाकार है, पढ़ें विश्व पृथ्वी दिवस पर 10 प्रेरणादायक कोट्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

अगला लेख