Hanuman Chalisa

काव्य संसार : किसान चिंतित है...

सुशील कुमार शर्मा
किसान चिंतित है फसल की प्यास से, 
किसान चिंतित है टूटते दरकते विश्वास से।
 

 
 
 
किसान चिंतित है पसीने से तरबतर शरीरों से, 
किसान चिंतित है जहरबुझी तकरीरों से।
 
किसान चिंतित है खाट पर कराहती मां की खांसी से, 
किसान चिंतित है पेड़ पर लटकती अपनी फांसी से।
 
किसान चिंतित है मंडी में लूटते लुटेरों से, 
किसान चिंतित है बेटी के दहेजभरे फेरों से।
 
किसान चिंतित है पटवारियों की जरीबों से, 
किसान चिंतित है भूख से मरते गरीबों से।
 
किसान चिंतित है कर्ज के बोझ से दबे कांधों से, 
किसान चिंतित है अपनी जमीन को डुबोते हुए बांधों से।
 
किसान चिंतित है भूखे-अधनंगे पैबंदों से, 
किसान चिंतित है फसल को लूटते दरिंदों से।
 
किसान चिंतित है खेत की सूखी पड़ी दरारों से, 
किसान चिंतित है रिश्तों को चीरते संस्कारों से।
 
किसान चिंतित है जंगलों को नोचती हुई आरियों से, 
किसान चिंतित है बोझिल मुरझाई हुई क्यारियों से।
 
किसान चिंतित है साहूकारों के बढ़े हुए ब्याजों से, 
किसान चिंतित है देश के अंदर के दगाबाजों से।
 
किसान चिंतित है एक बैल के साथ खुद खींचते हुए हल से, 
किसान चिंतित है डूबते वर्तमान और स्याह आने वाले कल से। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख