Hanuman Chalisa

इंदौर पर कविता : अपना इंदौर

ज्योति जैन
* अहिल्या की विरासत, शिव को जल चढ़ाती
बाड़े को नमन् करने, रवि किरण अकुलाती
गैरों को शहर लगता, ये ठिया-ठौर है अपना
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना..।
 
* जेठ के तपते माह में, जहां देती ठंडक 
छत पर सो जाते हैं, रजाई लेकर चारों ओर
रात-रात चलता रहता, उत्सव का दौर है अपना
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना..।
 
* परदेसी जो पूछे ‘भई, ये जगह कहां है....?’’
’भिया’ घर तक छोड़ेंगे, ये वही जहां है
इंदौर उन सबका जिसका, ना कोई और अपना
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना..।
 
* बस ये भाई-चारा। शहर में रखें बनाएं
थोड़ा बेढब हुआ है मिलकर इसे सजाएं
फिर से लौटा लाएं, स्वर्णिम दौर वो अपना
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना..।
 
* हिन्दी सानन्द या मालवी जाजम जाऊं
इस माटी खेली, इसी में ही मिल जाऊं
एक यही बस देखा, ना कोई और है सपना
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना..।
 
* एक समय था जब पिछड़ा-पिछड़ा रहता था..
आगे ना पीछे से ही नंबर आता था..
अब तो स्वच्छता में ही यह सिरमौर है अपना..
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना।
 
* गीला सूखा कचरा अब तो अलग है रखना..
नंबर वन का देखा था, सच हो गया सपना..
बना रहे स्वच्छता का स्वर्णिम दौर ये अपना..
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना..।
 
* स्वच्छता, भोजन, उत्सव में तो है नंबर वन..
यातायात के लिए भी अब जुट लेंगे जन-जन..
आदर्श शहर का ध्वज ले चला महापौर है अपना..
गर्व से हम कहते हैं, ये इंदौर है अपना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख