Hanuman Chalisa

किन्नर पर काव्य : हिंजड़े की व्यथा

Webdunia
सपना मांगलिक
 
कहते विकलांग उसे, जिनका अंग भंग हो जाता
मिलता यह दर्जा मुझको तो, क्यों मैं स्वांग रचाता
 
झूठा वेश खोखली ताली, दो कोठी बस खाली 
जीता आया नितदिन जो मैं, जीवन हैं वो गाली।
 
घिन करता इस तन से हरपल, मन से भी लड़ता हूं
कोई नहीं जो कहे तेरा, मैं दर्द समझता हूं।
 
तन-मन और सम्मान रौंदे, दुनिया बड़ा सताए
होता मेरे साथ भला क्यों, कोई जरा बताए।

अपनों ने ही त्याग दिया जब, मान गैर क्यों देते
जैसा भी है अपना है तू, गले लगाकर कहते।
 
लिंग त्रुटि क्या दोष मां मेरा, काहे फिर तू रूठी
फेंक दिया दलदल में लाकर, ममता तेरी झूठी।
 
मेरे हक, खुशियां सब सपने, मांग रहा हूं कबसे
छीन लिया इंसा का दर्जा, दुआ मांगते मुझसे।
 
सब किस्मत का लेखा जोखा, कर्म प्रभाव तभी तो
मैं अपने दुःख पर लेकिन तुम, मुझ पर ताली पीटो।
 
मित्र, बच्चे, घरबार न मेरा कोई जीवन साथी
बस्ता, कॉपी न नौकरी बस, ताली साथ निभाती।
 
बचकर निकलो इधर न गुजरो, वो जा रहा हिंजड़ा, 
केश घसीट पुलिस ले जाती, जैसे स्वान पिंजरा।
 
तुम सम ही सपने हैं मेरे, मैं भी ब्याह रचाऊं
लाल जोड़ा, नाक में नथनी, कुमकुम मांग सजाऊं।
 
बन प्रति वर्ष अरावन दुल्हन, कैसे मैं इठलाती,
दिन सोलह सुहागन अभागी, विधवा फिर हो जाती।
 
है तन अधूरा मन अधूरा, ना कुछ मुझमें पूरा
ताली गाली लगती, फिर भी जलता इससे चूल्हा।
 
जितना श्रापित मेरा जीवन, दुखद अधिक मर जाना,  
जूते चप्पल मार लाश को, कहते लौट न आना।

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख