Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : नदी कुछ सोच रही..

राकेशधर द्विवेदी
नदी कुछ सोच रही है
जैसे कुछ मौन की भाषा बोल रही है


 
देख रही है वहां निरावृत्त करते हुए तुम्हें
इस सुन्दरतम धरा को
देख रही है श्राद्ध करते हुए, उस श्रद्धा का
जो वर्षों से तुम्हारे हृदय में था।
 
बाजारवाद के इस युग में
तुम उसे दु:शासन बन निर्वस्त्र कर रहे
तमाम लोक-लज्जा और हया त्यागकर
उसे तुम अस्त-व्यस्त कर रहे।
 
तुम्हारी इस घिनौनी हरकत से
वह नाले में तब्दील हो रही।
लहराती, इठलाती, मचलती हुई
इसकी प्रभा दिन-प्रतिदिन क्षीण-मलिन हो रही
तुम अपनी तमाम ओछी हरकतों से
उसे छल रहे-मिटा रहे हो
उसके अस्तित्व, उसके वजूद को तोड़-मसल रहे।
 
लेकिन सावधान! नदी का अस्तित्व तुम्हारे जीवन का प्राणवायु है
उसके त्याग, बलिदान और संयम के कारण तुम चिरायु हो
तो अब! अपने इस चिंतन में बदलाव लाओ
नदी 'मां' स्वरूपा है, इसका खोया गौरव वापस लाओ।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख