Hanuman Chalisa

तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी से रिश्तों का बिखराव

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
बढ़ रही है चारों तरफ रफ़्तार जिंदगी की। 
हाईस्पीड, फिर सुपर स्पीड, अब तो प्रतीक बुलेट ट्रेन है। 
पर इस सुपर स्पीड का साथ न दे पाने के कारण,
सामाजिक रिश्तों की उजड़ती बस्तियां बेचैन हैं।।1।। 
 
नई कॉलोनियां, बंगले, नव-नगर 
हर नज़र से नए चारों ओर से। 
छिटकते पर जा रहे हैं रिश्ते सभी 
परंपरागत प्यार की मधु डोर से।।2।। 
 
नई जीवनशैलियों के वितानों तले 
लुप्त हुए परंपरागत धूप-छांव ज्यों। 
समय करवट ले रहा बेमुरव्वत 
डूब में आते से बेबस गांव ज्यों।।3।। 
 
अजनबी सब अपने आस-पड़ोस से, 
रिश्तों में सहमे से और डरे-डरे। 
नव-सभ्यता की औपचारिक मानसिकता से 
बेतकल्लुफ रिश्तों की पहल कौन करे।।4।। 
 
पीढ़ियां लगती हैं, सचमुच पीढ़ियां,
रिश्तों का रसमय संसार बसाने में। 
किसको फुर्सत है भागमभागभरे, 
आत्मकेंद्रित सोच, संकुचित चिंतन के इस ज़माने में।।5।। 
 
असंतोष, कुंठा, खीज, असहिष्णुता,
हर मोड़ पर दिखती जो सरेआम है। 
सामाजिक जीवन के ये बिखराव/तनाव 
रिश्तों की टूटन के ही परिणाम हैं।।6।। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख