Hanuman Chalisa

तीन तलाक बिल पर कविता : विराम

Webdunia
-संगीता केसवानी
 
सदियों पुरानी रीत है बदली,
एकतरफा ये जीत है बदली।
 
है विराम मेरी बेबसी का,
है लगाम तेरी नाइंसाफी का।
 
न पर्दे से इंकार है, 
ना संस्कारों से तक़रार है।
 
अब अपने फैसलों का मुझे भी अधिकार है,
रौंद सके मेरे जीवन को तुझे अब न ये इख्तियार है।
 
अब ना अश्क-ए-आबशार होगा,
ना हर पल डर का विचार होगा।
 
सुखी-निश्चिंत हर परिवार होगा,
मेरे भी हक़ में ये बयार होगा।
 
सायरा, गुलशन, इशरत, आफरीन, आतिया का संघर्ष रंग लाया,
मजबूरी से मज़बूती की जंग का सुखद परिणाम आया।
 
ना हूं केवल वोट-बैंक या ज़ाती मिल्कियत,
अब जाके पाई मैंने भी अपनी अहमियत,
तुम सरताज तो मैं शरीके-हयात।
 
पाक ये रिश्ता-ए-निकाह ना होगा तल्ख तलाक से तबाह,
न तलाक-ए-बिद्दत,
ना तलाक-ए-मुग़लज़ाह,
कर पाएगा इस रूह-ए-पाक का रिश्ता तबाह।
 
सो मेरी जीत मैं तुम्हारी जीत,
और तुम्हारी जीत में मेरी शान।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख