rashifal-2026

हिन्दी कविता : मौसम आया वसंत...

शम्भू नाथ
भंवरे मंडराते अब फूलों पर,
हवा बहे स्वच्छंद।
कलियां महक बिखेर रही हैं,
मौसम आया वसंत।


 
चिड़ियों ने कलरव शुरू किया है, 
कोयल गीत सुनाती। 
मोर मतवाला होके नाचे,
ऋतु वासंती भाती।
 
रंग-बिरंगे रंगे हैं उपवन,
छाया है आनंद।
कलियां महक बिखेर रही हैं,
मौसम आया वसंत।
 
लौकिक छटा निहारे अम्बर,
धरती मां मुस्काती।
मधुर मिलन होने वाला,
खड़ी शोभा सकुचाती।
 
सूर्य किरण बिखराता अपनी,
चंचल करती चन्द्र किरण,
कलियां महक बिखेर रही हैं,
मौसम आया वसंत।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

Typhoid In Hindi: टाइफाइड क्यों होता है, जानें कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय

Cold weather Tips: ठंड में रखें सेहत का ध्यान, आजमाएं ये 5 नुस्‍खे

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

दूषित पानी पीने से होती हैं ये 11 तरह की गंभीर बीमारियां, बचकर रहें

सभी देखें

नवीनतम

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

Netaji Quotes: नेताजी के ये 5 विचार, जो आज भी युवाओं के रगों में भर देते हैं देशभक्ति का जोश!

अवैध कब्जा हटाने व दंगा आरोपियों को जमानत न मिलने पर ऐसा रवैया चिंताजनक

Netaji Birthday: आईसीएस की नौकरी छोड़ नेताजी कैसे बने आजाद हिन्द फौज के नायक?

अगला लेख