नारी की खूबसूरती पर कविता : ये इत्र-सी स्त्रियां...

डॉ. निशा माथुर
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
महकाती फुलवारियां,
रूह-रूह कोने-कोने, 
चहकती ज़िंदगियां!!
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
सुगंध की शीशियां,
भीनी-भीनी महकतीं,
गिरातीं बिजलियां!!
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
गुलाब की टोकरियां,
खिली-खिली-सी ताजगी, 
अप्सरा-सी या परियां!!
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
यौवन की अठखेलियां,
मद-मादक मदमस्त,
सुरभित सेवंतियां!!
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
छलकातीं गगरियां,
बहता हुआ पानी, 
बहकती जवानियां!! 
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
फ़र्ज़ में सिमटीं नारियां,
बलखाती नदिया-सी,
सागर लेतीं समाधियां!!
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
कच्ची मिट्टी की हांडिया,
चाक-चाक ढल जातीं,
एक अधूरी कहानियां!!
 
ये इत्र-सी स्त्रियां!!
रंग-बिरंगी तितलियां,
अपना कोई घर नहीं,
खाली जिनकी हथेलिया!!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष : युवाओं के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अनमोल विचार

गर्मियों में सनस्क्रीन के फायदे देती है घर पर बनने वाली ये लाल ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

अपनी बेटी को दें वेदों से प्रेरित सुंदर नाम, जानें उनके गहरे अर्थ

घर के चिराग को दें वेदों से प्रभावित नाम, दीजिए बेटे के जीवन को एक सार्थक शुरुआत

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध मानक

अगला लेख