मार्मिक कविता : ओ मेरी उदास अहिल्याओं

अमर खनूजा चड्ढा
अपने तप बल से 
उठना है तुम्हें 
अत्याचार तिरस्कार 
नफरतों की खाइयों 
दरिंदगी के नर्क से 
न सहना जुल्म 
वीरांगनी 
करना न कभी सितम 
अब न खामोश रहना
तुम्हें ज्वाला है बनना
 
धधकना ऐसे कि 
फूंक जाएं कलेजे
ध्वस्त हों अंधेरे 
ओजस्वनी
तुम्हारे मत्थे सजे 
रूपहले सूरज चांद तारे 
शक्ति हो तुम हो प्रकृति 
ओजस्वनी 
बुध्दि वैभव अपार 
हैं सृजन कर्म महान
तुमसे ही संस्कृति की पहचान 
 
न करना तुम लंबी उदास 
मातमी उपेक्षित प्रतीक्षा 
प्रण कर साथ बढ़ना
लादना नहीं कफन 
उतर न जाना किसी खोह में 
न बनना पत्थर 
न हो गुमनामी जीवन 
वंदिते 
करो जागरूक 
जन हो आक्रोशित 
एक धर्म हो अब इंसानियत 
 
जीवन को ग्लानि न करना 
देना आसरा उनको भी 
जो बीच राह भूल गए 
खुशियों को उधार रख जीना
नेक राह पर चलकर 
लक्ष्य अपने पर अडिग रहकर 
तपस्विनी
बाधाओं से ना डरना 
करना तुम रौशनी जमा 
मुट्ठी में हो सितारों भरा आसमां
ओ मेरी उदास अहिल्याओं। 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख