rashifal-2026

व्यंग्य कविता : हमारा जीवन तो व्यर्थ गया...!

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
हमने न कभी लिया परीक्षा में नकल करने का मजा,
हमने न कभी दी न कभी ली रिश्वत।
हमने न कभी दौड़ाई बाइक भीड़भरी सड़कों पर,
हमने न कभी आजमाई क्रिकेट सट्टे में अपनी किस्मत।। 
 
...हमारा जीवन तो व्यर्थ गया।।1।।
 
हमने न किया नशा कोई,
कभी भी न खेला कोई जुए का खेल।
हमने न की कभी ताक-झांक कहीं,
जो मिल गई पत्नी उसे अब तक रहे हैं झेल।।
 
...हमारा जीवन तो व्यर्थ गया।।2।।
 
हमने न दिया झांसा कभी किसी को,
न इतने विज्ञापनों के झांसे में आए हम।
हमने न खरीदा हनुमान चालीसा लॉकेट,
न वह जादुई मालिश तेल, भले घुटनों से लड़खड़ाए हम।।
 
...हमारा जीवन तो व्यर्थ गया।।3।।
 
हम न ले पाए कोई झूठा मेडीक्लेम,
न अपनी जेब काली कमाई से भर पाए हम।
हम तो बंधे रहे सदा नियमों, कानूनों में,
कभी किसी मर्यादा का उल्लंघन न कर पाए हम।।
 
...हमारा जीवन तो व्यर्थ गया।।4।।
 
सच पूछिए तो ऊपर गिनाए गए शगल सब,
जीवन के चटकारे हैं, थ्रिलभरे उपक्रम हैं।
जो रहे इनसे अछूते सिद्धांत ओढ़कर या डरकर,
उनके जीवन रसहीन हैं, सपाट हैं, बेदम हैं।
 
हां, हमारा जीवन भी यों ही रहा,
और यह भी सच है कि जो भी चला इन अटपटी राहों पर। 
उसके जीवन की मशाल में एक बार तो भभक प्रकाश हुआ,
पर आखिरकार बुराई का अंत बुराई होकर,
पहले भले उछाल मिली, अंतत: सर्वनाश हुआ।
 
सच पूछिए तो बच गए हम...। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख