प्रेम कविता : कागा नित दरवाजे पर मेरे...

शम्भू नाथ
कागा नित दरवाजे पर मेरे, 
कांव-कांव जब करता है।


 

आते होंगे प्रीतम मेरे, 
मन उमंगें भरता है।।
 
सज-धज मैं राह निहारूं, 
हो जाती है शाम। 
काम-काज में मन नहीं लगता, 
न झांव, न घाम।।
 
बीते पल को सोच-सोचकर, 
सूरज यूं ढलता है। 
 
फोन की घंटी जब बजती है, 
दौड़ लगा के जाती हूं। 
आवाज सुनाती और किसी की, 
रोती-रोती आती हूं।।
 
आशा का दीपक मन में मेरे,
रात-दिन यूं जलता है।
 
सासु, जेठानी, ननद, देवरानी, 
सब कोई मारे ताना।
ससुर हमारे गुस्से में कहते, 
जल्द बनाओ खाना।।
 
विरह में उनके पागल हो गई,
दिल मिलने को करता है। 

 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.