होली विशेष : होली की 2 कविताएं...

सुशील कुमार शर्मा
होली रचनाएं : सेदोका और माहिया छंद में...

5 7 7 5 7 7 ( षट्पदी कुल 38 वर्ण)
 

 
ब्रज की बाला
कान्हा ने रंग डाला
उमड़ा ब्रज गांव
उड़ा गुलाल
मस्तीभरी उमंग
सतरंगी चेहरे।
 
चुनरी लाल
कुमकुम केसर
होंठ रंगे गुलाबी
फागुन आया
मधुवन महका
लाल टेसू दहका।
 
होली आई रे
बौराई अमराई
भगोरिया नचाई
पलाशी रंग
साजन बरजोरी
चोली रंग भिगोई।
 
 

माहिया 1
 
(तीन पदी 12, 10, 12 मात्राएं)
 
 
रोम-रोम सहर उठा
ये फागुनी हवा
तन-मन में चढ़ा नशा।
 
आयो फागुन झूमत
ऋतु बसंत के साथ
तन मोहित, मन हर्षित।
 
राधा खेलत होरी
ग्वालन बालन संग
श्याम करत बरजोरी।
 
हवा में बिखरे रंग
पीली चुनरिया
बुरांस के दरख्तों पर।
 
रंगभरी पिचकारी
होली में मनभर
कपट कन्हाई मारी।
 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख