होली विशेष : होली की 2 कविताएं...

सुशील कुमार शर्मा
होली रचनाएं : सेदोका और माहिया छंद में...

5 7 7 5 7 7 ( षट्पदी कुल 38 वर्ण)
 

 
ब्रज की बाला
कान्हा ने रंग डाला
उमड़ा ब्रज गांव
उड़ा गुलाल
मस्तीभरी उमंग
सतरंगी चेहरे।
 
चुनरी लाल
कुमकुम केसर
होंठ रंगे गुलाबी
फागुन आया
मधुवन महका
लाल टेसू दहका।
 
होली आई रे
बौराई अमराई
भगोरिया नचाई
पलाशी रंग
साजन बरजोरी
चोली रंग भिगोई।
 
 

माहिया 1
 
(तीन पदी 12, 10, 12 मात्राएं)
 
 
रोम-रोम सहर उठा
ये फागुनी हवा
तन-मन में चढ़ा नशा।
 
आयो फागुन झूमत
ऋतु बसंत के साथ
तन मोहित, मन हर्षित।
 
राधा खेलत होरी
ग्वालन बालन संग
श्याम करत बरजोरी।
 
हवा में बिखरे रंग
पीली चुनरिया
बुरांस के दरख्तों पर।
 
रंगभरी पिचकारी
होली में मनभर
कपट कन्हाई मारी।
 
Show comments

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

एक रात में देख डालते हैं पूरी सीरीज? आपकी लाइफ की इन 5 चीज़ों पर पड़ता है असर

50 के बाद भी दिखें खूबसूरत! मेकअप के ये 3 टिप्स झुर्रियों का मिटा देंगे नामों निशान

ये संकेत बताते हैं कि आपके रिलेशनशिप में बढ़ गई हैं गलतफहमियां, जानें इससे डील करने के तरीके

नई-नई शादी हुई है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स, मैरिड लाइफ बन जाएगी बेहतरीन

खरबूजा क्रश कैसे बनाएं, नोट करें आसान विधि

अगला लेख