आखिर खुदकुशी करते हैं क्यों ?

Webdunia
- रवि श्रीवास्तव


 
आखिर खुदकुशी करते हैं क्यों ?
जिंदगी जीने से डरते हैं क्यों ?
फंदे पर लटककर झूले
जीवन है अनमोल ये भूले।
अपनों को देकर तो आंसू,
छोड़ दिए दुनिया में अकेले।
कभी ट्रेन के आगे आना,
कभी जहर को लेकर खाना।
कभी मॉल से छलांग लगा दी,
देते हैं वो खुद को आजादी।
इस आजादी के खातिर वो,
अपनों को देते तकलीफ
लोग हसंते ऐसी करतूतों पर,
करते नहीं हैं वो तारीफ।
पिता के दिल का हाल ना पूछो,
माता पर गुजरी है क्या
इक छोटी-सी कठिनाई के खातिर,
क्यों कदम इतना बड़ा लिया उठा।
पुलिस आई है घर पर तेरे,
कर रही सबको परेशान,
खुद चला गया दुनिया से,
अपनों को किया परेशान।
संतुष्टि मिल गई है तुमको
अपनी जान तो देकर के,
हाल बुरा है उनका देखो,
बड़ा किया जिसने पाल-पोसकर के।
जिंदगी की सच्चाई में क्यों?
इतना जल्दी हार गए।
आखिर मजबूरी है क्या?
दुनिया के उस पार गए।
याद नहीं आई अपनों की,
करते हुए तो ऐसा काम,
क्या बीतेगी सोचते अगर,
नहीं देते इसको अंजाम।
दुख का छाया, क्या है अकेले तुम पर
जो हो गए इतना मजबूर 
औरों के दुख को भी देखो,
जख्म बन गए हैं नासूर।
हर समस्या का कभी तो,
समाधान भी निकलेगा।
ऊपर बैठा देख रहा जो,
उसका दिल भी पिघलेगा।
बुजदिली कहें इसे,
या कायरता कहकर पुकारें,
छोड़ रहे दुनिया को क्यों ?
और भी हैं जीने के सहारे।
कठिनाइयों से डरते हैं क्यों?
आखिर खुदकुशी करते हैं क्यों ?
 
 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या सेब खाने के बाद होती है गैस की समस्या? जानें 3 प्रमुख कारण

सोने से पहले दूध में मिला लें ये 2 चीज़ें, सुबह आसानी से साफ होगा पेट!

Cardio Exercise करते समय होता है घुटने में दर्द? इन 10 टिप्स को करें ट्राई!

National Crush प्रतिभा रांटा के ये 5 स्टाइल कॉलेज गर्ल के लिए हैं बेहतरीन

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!