Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : रेवड़ियां बंट रही हैं...

सुशील कुमार शर्मा
शिक्षा का सम्मान बिकाऊ है भाई,
पैरों पर गिरना टिकाऊ है भाई।
 
तुम मेरे हो तो आ जाओ मिल जाएगा,
मैं अध्यक्ष हूं मैडल तुम पर खिल जाएगा।
 
क्या हुआ गर शिष्याओं को तुमने छेड़ा है,
क्या हुआ गर शिक्षा को तुमने तोड़ा-मोड़ा है।
 
क्या हुआ गर माता-पिता को दी तुमने हाला है,
मत डरो समिति का अध्यक्ष तुम्हारा साला है।
 
शिक्षा को भरे बाजारों में तुमने बेचा है,
ट्यूशन में अच्छा जलवा तुमने खेंचा है।
 
क्या हुआ गर शिष्यों के संग बैठ सुरापान किया,
क्या हुआ गर विद्या के मंदिर का अपमान किया।
 
सम्मान की सूची में सबसे ऊपर नाम तेरा,
नोटों की गड्डी में बन गया काम तेरा।
 
अपने-अपनों को रेवड़ियां बांट रहे,
दीमक बनकर ये सब शिक्षा को चाट रहे।
 
योग्य शिक्षक राजनीति में पिसता है,
चरण वंदना का सम्मानों से रिश्ता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख