काली रात में काली लड़की के आंसू देखे हैं तुमने मोहनदास?

Webdunia
-इतिश्री सिंह राठौर
 
भला कब तक बहने से रोक पाती अपने अंदर के सैलाब को
कब तक ना फूटता धैर्य का बांध
 
बार-बार अस्वीकृत होने पर भी 
कितनी बार सजकर लड़कों के सामने बैठतीं ये काली लड़कियां?
 
देखो मोहनदास!
 
गांव में बरगद के नीचे अक्सर उदास बैठी रहती हैं ये काली लड़कियां
पता नहीं क्यों? गोरी बहनों के बीच हर घर में होती हैं 
ये मनहूस काली लड़कियां 
 
इनकी उम्र अक्सर 25 के पार होती है 
और यह नौकरी के साथ 
घर के कामों में मां का हाथ भी बटाती हैं 
 
बात-बात पर घर वालों से
गाली सुनने के लिए बदनाम होती हैं 
ये काली लड़कियां
 
इन लड़कियों से शादी 
नहीं करना चाहता कोई...
 
मगर 
जब ये अपनी छाती फुलाकर 
रात को चलती हैं सड़क पर 
तो अपने नाचते हुए स्तनों के लिए मशहूर हो जाती हैं 
ये काली लड़कियां
 
रिश्तेदारों को शर्म आती है, इन्हें अपने साथ कहीं भीड़ में ले जाने से
लेकिन
साठ साल के अंकल को भी अकेले सफर में खूब भाती हैं 
ये काली लड़कियां
 
रोज कई बार अपमानित होती हैं
लेकिन 
आंख के काजल को आंसुओं के समंदर में बहाने के लिए
अंधेरे में सुबकती और सिसकती नजर आती हैं
ये काली लड़कियां
 
दुनियाभर की कीमती से कीमती
फेयरनेस क्रीम के 
गोरा बना देने के तमाम वायदों के बावजूद
काली ही बनी रहती हैं ये काली लड़कियां
 
अक्सर सोचती हूं मैं 
कि यही कड़वा सच है 
हमारी काली मानसिकता का नतीजा हैं 
ये काली लड़कियां...
 
Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगला लेख