Hanuman Chalisa

काव्य संग्रह : वक्त ठहरता है...

Webdunia
ताजगी, सादगी और गहराई के साथ ही इस किताब में गुलजार की कविताओं के प्रति प्रेम युक्त आभार साफ दिखाई देता है। हिन्दी और उर्दू भाषाओं में अभिव्यक्ति, वर्तमान समय में, बीते हुए समय के भोलेपन की याद ताजा करता है। 
 
यह किताब जीवन के विभिन्न पहलुओं पर लिखी गई कविताओं का एक संग्रह है, जिसमें जीवन, समय और जिन लोगों से हम इस जीवन यात्रा में मिलते हैं और जो वक्त साथ बिताते हैं, और उतार चढ़ावों में शक्त‍ि के रूप में एक होते हैं, जैसी कई चीजों का एहसास होता है। इसमें आपको युवा दिलों की बेफिक्र स्वच्छंदता मिलेगी, तो घात लगाती कुछ चालाकियों का हल्का एहसास भी होगा।
 
कविताएं जीवन के विभिन्न आयामों, एहसासों और विभिन्न नजरियों पर प्रकाश डालती हैं और विषयों के अनुरूप इसमें लेखन के अलग-अलग तरीके भी परोसती है। अगर आप जीवंत हैं और जीवन को विभिन्न आयामों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह किताब आपके लिए है।
 
"हर लम्हे का अपना एक मुकाम है शायद,
हर आती सांस का अपना एक आयाम है शायद,
शब-ओ-रोज मायूसी और खुशी में झूलता है बेवजह,
ये दिल भी किसी ख्वाब का गुलाम है शायद...."  
 
 
पुस्तक : वक्त ठहरता है 
लेखक : सतबीर सिंह 
मूल्य : 99 रूपए 
पेज : 63 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

Guru Golwalkar Jayanti: गुरु गोलवलकर कौन थे? जानें 7 अनसुने तथ्य

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

अगला लेख