नारी शोषण पर कविता : चलते-चलते

पुष्पा परजिया
ओह ये याद ऐसी चीज है 
कि जितना भुलाना चाहो 


 
उतना ही ज्यादा याद आती है 
साथ-साथ यादों के घरौंदे बनाती है
एक टीस दे जाती तन्हाइयों में 
और दिलों का कत्ले आम किए जाती है
 
बन जाते हैं रुसवाइयों के बवंडर,
और अंखियों से अंसुवन धार निकल जाती है 
अंधियारे, उजियारे पथ पर चलते-चलते 
एक टूटी तस्वीर उभर जाती है 
 
गमे दिल की आगोश में उसकी आहें सुनी जाती हैं
अब तो बस रह गई हैं तन्हाइयां और रह गए ख्वाबों के साये
जिसमें अब सिसकियां डुबकी लगाती हैं 
जख्मे दिलों पे राज करते हैं अब शबनम के आंसू
जिन्हें आकर एक आह पोंछ जाती है
 
वो तो सो गई सदा के लिए और 
ठंडी राख भी हो गई चिता की 
फिर भी मन के अंधियारे को हरदम वो झकझोर जाती है
 
चलते-चलते देखती बेबस नजरों से दुनिया को मानो
कहके जाती है, रख लो लाज अब भी बहना की 
वर्ना अगली लड़की फिर से लूटी जा सकती है।

 
Show comments

घर का खाना भी बना सकता है आपको बीमार, न करें ये 5 गलतियां

आखिर क्या है मीठा खाने का सही समय? जानें क्या सावधानियां रखना है ज़रूरी

रोज करें गोमुखासन का अभ्यास, शरीर को मिलेंगे ये 10 गजब के फायदे

जमीन पर बैठने का ये है सही तरीका, न करें ये 3 गलतियां वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, जानें उनकी कहानी

बदलती जीवनशैली की वजह से युवाओं में बढ़ रही है इनफर्टिलिटी की समस्या, जानिए क्या हैं कारण

कौन से लक्षण कंसीव करने के तुरंत बाद ही दिखने लगते हैं? क्या आपको भी महसूस हो रहे हैं ये लक्षण?

गर्मी में चिलचिलाती धूप से हो गया है सनबर्न तो आजमाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

अगला लेख