Hanuman Chalisa

आज फिर...।

फाल्गुनी

Webdunia
ND
आज फिर मिल पाए ना हम
आज फिर आँखें रही नम
नीम पत्तियों ने इंतजार का
घोला मुझमें शहद
आज फिर उदास रहा बरगद।

आज फिर पीली पड़ी
मनीप्लांट की बेल
आज फिर गुलाबी हुए
मेरे मन के खेल
साँझ घिरे बादलों ने
बरसाए कितने मोती,
दामन न सका झेल
आज फिर दो दिलों का
हो न सका मेल।

आज फिर रूपहली रात
दे ना सकी साथ,
आज फिर
कच्ची डोर से बँध ना सके हाथ
गीले चाँद ने सारे आँसू
पोंछे एक साथ
आज फिर ‍खिलती रही
मन में एक मीठी बात।

आज फिर तोड़ा किस‍ी ने
मेरा दिल नादान
आज फिर समझा किस‍ी ने
यूँ ही आवारा यह जान
आज फिर रही अकेली
सहलाती रही झूठा सम्मान
आज फिर चाहा अंत कर दूँ
अपने बोझिल प्राण।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर