Hanuman Chalisa

आतंक के खिलाफ

Webdunia
अनिरुद्ध नीर व
WDWD

जंगल में रात
और धाँय धाँय गोलियाँ

कौन सुनें
चीख भरी चिड़ियों की बोलियाँ।

जंगल जो था
झँगुर गान से पगा हुआ।

रह गया अचानक
ठिठका ठगा ठगा हुआ।

एक परत भय की
ऊपर जमी फुनगियों पर
नीचे कुछ रक्त की रंगोलियाँ।

नन्हे वन-ग्राम चकित
सूखे पत्तों जैसे काँपते।

साँस टँगी है, लेकिन कान खड़े
खून भरी आँधी को नापते।

ढिबरी गुल द्वार बंद
माताएँ अड़ा रहीं
बच्चों के मुख पर हथेलियाँ।

पहले तो पशु
आदमखोर हुआ करता था।

बस्ती में घुसते ही
शोर हुआ करता था।

WDWD
अब तो कुछ आदम ही
यूँ आदमखोर हुए
हतप्रभ हैं पशुओं की टोलियाँ।

जंगल में रात
और धाँय धाँय गोलियाँ।

साभार : अक्षरा
Show comments

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'