Hanuman Chalisa

ए..वापिस चलो ना...

-सुनील साहिल

Webdunia
ND
छोटी-छोटी बूँदें
यूँ चूमती हैं मेरी देह को
जैसे माँ सहला रही है
मेरे माथे को हौले से..
झरनों से पानी
खिलखिलाते हुए गिरता है
चट्टानों पर
जैसे वह लड़की
चपत लगाकर भाग गई हो
मेरी पीठ पर
और दिखाने लगती है
मुझे अँगूठा जीभ निकालकर

और ये पेड़
हाथ बाँधे खड़े
घूरते हैं मुझे
अजीब सी निगाहों से
कि मैं सहम जाता हूँ
इक मुस्कान को होंठों पर
चिपकाए हुए
बाबूजी की मीठी चपत की छुअन
अब भी मेरे गालों पर
थप्प से सुनाई पड़ती है

ये परिंदे मेरी मुँडेर पर बैठ
गायन-सभा करते हैं
कि किसी अलसाई सुबह को बहन ने
खैंच ली हो चादर मेरी देह से
और कोसने लगती हैं मेरी गुस्साई नजरें
उसकी जल्दी उठने की आदत को

और मेरा छोटा सा मन
मेरी अँगुली पकड़के कहता है-
ए..वापिस चलो ना... !
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर