Hanuman Chalisa

कराह उठी मानवता

गायत्री शर्मा
PRPR
कराह उठी मानवता
मौत के इन दंरिदों से
बू आती है दगाबाजी की
पड़ोसी के इन हथकंडों से।


हर बार बढ़ाया दोस्ती का हाथ
प्यार नहीं लाशें बनकर आई उपहार
बस अब खामोश बैठों देश के सत्ताधारों
अब वक्त है कर दो शासन जनता के हवाले।


जेहाद का घूँट जिसे पिलाया जाता
भाई को भाई का दुश्मन बताया जाता
वो क्या जाने प्यार की भाषा
प्यार निभाना जिसे न आता?


मेरा देश जहाँ है शांति और अमन
दुश्मन नहीं सबके दोस्त है हम
जरा आँखे खोलों ऐ दगाबाज नौजवानों
अपने भटके कदमों को जरा सम्हालों।


जानों तुम उन माँओं का दर्द
जिसने खोया है अपना लाल
सेज सजाए बैठी थी दुल्हन
पूछे अब पिया का हाल।


उन अनाथों के सपने खो गए
माँ-बाप जिनके इन धमाको में खो गए
ममता लुटाते सगे-संबंधी सारे
माँ-बाप की लाशों से लिपटकर रोते ये बेचारे।


NDND
आतंक का तांडव मचाकर
क्यों माँगता है तू मौत की भीख?
ऐ दरिंदे जरा सोच उन लोगों के बारे में
जो हो गए अब लाशों में तब्दील।


कब्रगाह बने है आज वो स्थान
जहाँ बसते थे कभी इंसान
काँपती है रूहें अब वहाँ जाने से
आती है दुर्गंध अब पड़ोसियों के लिबासों से।

Show comments

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?