Hanuman Chalisa

गांव की हवाएं

-ललित भारद्वाज

Webdunia
FILE
सुन्दर सा
छोटा सा
मिट्टी का कच्चा घर
गोबर से लिपा हुआ आंगन
घर की दीवारों पर
चूने व रोली से बने हुए मांडने
मन को बहुत भाते हैं
गम की सरहद के उस पार
दूर बरगद के पेड़ की घनी छांव के नीचे बने हुए
बड़े चबूतरे पर बैठे
हुक्का व चीलम पी रहे
गांव के कुछ बूढ़े-बुजुर्ग लोग
एक सुखद से वातावरण का अहसास करवाते हैं
गोधूली के समय
दूर के खेत-खलिहानों से
धूल उड़ाते हुए
कच्चे रास्तों पर से
अपने-अपने घरों को
आते हुए पालतू पशु
शहर के कोलाहल से कहीं दूर
खुशनुमा जिंदगी का अहसास करवाते हैं
पास से देखा गांव की मस्त हवाओं को
तो ही जाना
कितना सुखद होता है
छलरहित साफ-सुथरे भोले-भावों का
गांव का भोला-भाला
छोटा-सा संसार।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय